तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त नही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सोमवार सुबह तालाब में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी| पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया| लेकिन उसका पता नही चल सका|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम पचपुखरा गाँव के निकट एक तालाब में गाँव के बच्चों नें युवक का शव उल्टा पड़ा |हुआ देखा| जिससे वह भयजदा हो गये| उन्होंनें ग्रामीणों को सूचना दी| जिस पर बड़ी संख्या में भीड़ तालाब के निकट एकत्रित हो गयी| निवर्तमान प्रधान हरीकिशन चौहान के पुत्र अंशु चौहान नें पुलिस को घटना की जानकारी दी | सूचना मिलने पर सीओ राजवीर सिंह, दारोगा दिनेश पचौरी पंहुची| उन्होंने शव को तालाब से निकलवाया| शव तालाब में मुंह के बल पड़ा था|
पुलिस नें शव को बाहर निकाला| वह लाल जूते, जींस और काला स्वेटर पहनें हुए है| पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी| सीओ सिटी राजवीर सिंह नें बताया कि शव की शिनाख्त करनें का प्रयास किया जरा रहा है| पोस्टमार्टम कराया जायेगा|