अबैध शराब पकड़ने गयी पुलिस पर पथराव, तीन गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुखबिर की सूचना पर कच्ची शराब पकड़ने गयी पुलिस पर अचानक लोग हमलावर हो गये| पुलिस पर पथराव भी किया गया| लेकिन बाद में पुलिस नें अबैध शराब व एक अबैध हथियार सहित तीन को गिरफ्तार किया है|
शहर कोतवाली पुलिस को लकूला गिहार बस्ती में कच्ची शराब पकड़ने की सूचना मिली| सूचना मिलने पर शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय, एसएसआई मो० अकरम व कादरी गेट चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ दबिश देंनें पंहुचे| अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया| जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा| बाद में बल प्रयोग कर पुलिस नें लहन व 40 लीटर कच्ची शराब के साथ ही शराब बनाने के उपकरण एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किये| पुलिस नें मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है|
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि कुछ लोग शराब पकड़ने  का विरोध कर रहे थे उनके खिलाफ अलग से मुकदमा दर्ज किया जायेगा|