स्कूल, सड़क अस्पताल नही केबल अच्छा उल्लू बना सकती भाजपा: केशबदेव

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) पंचायत चुनाव सर पर है| इसके बाद विधान सभा का चुनाव 2021 में आ रहा है| जिसके चलते सपा अपनी साइकिल में तेजी से हवा भरने में लग गयी है| जिससे चुनावी रेस में वह तेजी से दौड़ कर विजयश्री प्राप्त कर सके| इसी के चलते सपा अन्य दलों से गठबंधन कर अपनी ताकत का आकर बढ़ाने में लगी है| शनिवार को आयोजित हुई महान दल और सपा के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक से यह संदेश देंनें का प्रयास किया गया| अपना दल व सपा भाजपा सरकार पर जमकर बसरी|
कायमगंज अचरा मार्ग पर अनिल गंगवार के गेस्ट हॉउस में आयोजित हुई  बैठक में सपा और महान दल की संयुक्त सम्मेलन में सपा नेता सचिन यादव नें कहा कि सपा का कार्यकर्ता संघर्षशील कार्यकर्ता है| वही महान दल के साथ आने से कार्यकर्ताओं का हौसला और बढ़ा है| जो आगामी चुनाव तख्ता पलटने का कार्य करेगा| सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें कहा कि दोनों संगठन के होनें से ताकत बढ़ी है| इस ताकत के साथ इकठ्ठा होकर इन मनुवादी शक्तियों को बाहर करेंगे|
महानदल राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या नें भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते चार साल में जो दो किलोमीटर रोड़ नही बना पाये वह पूर्वांचल एक्सप्रेस क्या बनायेंगे| बुलेट ट्रेन भी चल गयी| उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अच्छी सड़क, अच्छा अस्पताल, अच्छा स्कूल तो बना नही सकती केबल अच्छा उल्लू बना सकती है| उन्होंने सपा से महान दल का गठबंधन होनें से प्रदेश में राजनीति की नयी इबारत लिखी जायेगी|
पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, अजीत कठेरिया, कृष्ण पाल यादव, रविन्द्र गंगवार, विवेक यादव, कल्लू पाल यादव व रविन्द्र गंगवार आदि रहे|