नये जिला संगठन में पुराने चेहरे देख क्षेत्रीय अध्यक्ष नें दिखाई तल्खी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा संगठन के कानपुर-बुन्देलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह पंचायत चुनाव की तैयारी को देखते हुए दो दिवसीय दौरे पर जिले में हैं| उन्होंने दिन भर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये| भाजपा के नये जिला संगठन की परिचय बैठक में कई पुराने चेहरे देखकर क्षेत्रीय अध्यक्ष काफी तल्ख दिखे|
दरअसल क्षेत्रीय अध्यक्ष नें पार्टी कार्यालय पर जिले के नये बने संगठन से परिचय बैठक बुलायी थी| जिसमे उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से उनके जाति-वर्ग के नेताओं के बारे में जानकारी ली| जिस पर कई पदाधिकारी नही बता सके| उन्होंने जिला पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की| जिस पर महिला मोर्चा की एक नेत्रीं नें जिला पंचायत में उन्हें टिकट दिये जाने की बात कही| जिस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नें कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव में संगठन के लोगों को समर्थन देनें का विचार कर रही है| लेकिन हारनें वाले दावेदार को टिकट नही मिलेगा|
पार्टी सूत्रों की माने तो संगठन नेताओं से परिचय के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष को तीन पुराने चेहरे संगठन की शोभा बढ़ाते मिले| जिसमे एक पदाधिकारी तो 2013 से पद पर काबिज मिले| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की है| उन्होंने साथ शब्दों में कहा कि संगठन में नये नेता बनाने का काम हो| इस दौरान कई दावेदार क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगे पीछे डोलते रहे|
कमालगंज और बढ़पुर में की पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक
क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह कमालगंज और बढ़पुर पूर्वी  में बैठक कर पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक का जायजा लिया| कमालगंज में एक गेस्ट हॉउस में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे 6 फरवरी से 15 फरवरी तक बैठकें आयोजित करने के निर्देश जारी किये| जिसमे ग्राम सभा संयोजकों को गाँव के जातीय व राजनितिक समीकरण पर विशेष ध्यान देंने की बात कही| इसके साथ ही 18 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य ग्राम सभा के बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति प्रमुख व कार्यकर्ता व विचार परिवार की बैठक का अयोजन होगा| इस बैठक की रूपरेखा जिला पंचायत वार्ड प्रभारी व संयोजक तय करेंगे| 1 मार्च से 8 मार्च के मध्य ग्राम सभाओं में जनसम्पर्क अभियान किया जायेगा| क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनन्द सिंह, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, मंडल प्रभारी डॉ० प्रभात अवस्थी, शिवांग रस्तोगी, पंकज राजपूत आदि रहे|