मबेशी चोरों नें राहगीर को तमंचे की बटों से किया लहूलुहान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात मबेशी चोरों नें राहगीर को रोककर तमंचे से सिर फोड़ दिया| इसके साथ ही उसे घायल छोड़कर भैस चोरी कर ले गये| उसी रात एक गाँव से 40 भेंड भी चोरी कर ली| दोनों नें पुलिस को तहरीर दी|
थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी नेत्रपाल पुत्र कश्मीर सिंह नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह देर रात 12:30 बजे अपने होटल से घर जा रहे थे| मदनपुर चौराहे के निकट कुछ चोर महेश तिवारी पुत्र राजाराम तिवारी की भैस चोरी कर रहे थे| नेत्रपाल के अचानक उधर से निकलने पर बदमाश उस पर हमलावर हो गये| उन्होंने नेत्रपाल पर तमंचे की बट से हमला बोल दिया| जिससे वह लहुलुहान हो गया|चोर भैस चोरी कर ले गये|
वही दूसरी घटना में ग्राम कटैया निवासी संजू सिंह पुत्र नत्थू सिंह पाल के साथ हुई| उन्होंने बताया कि उनकी 140 भेड और 2 भेडा थे| जिसमे से 38 भेंड व 2 भेडा गायब थे| जिन्हें चोरी कर लिया गया| जिनकी कीमत लगभग 6 लाख रूपये है| तहरीर मिलने के बाद पुलिस नें जाँच शुरू कर दी है|