सड़क पर दिखा भारत की एकता व अखंडता का विहंगम दृश्य

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा का आयोजन सोमवार को किया गया| जिसमे देश के विभिन्य प्रान्तों की भेषभूषा में जब लोग सड़क पर उतरे तो लगा की देश की सभ्यता और संस्कृति के धागे में पिरोकर सड़क पर खड़ा कर दिया हो|
यात्रा का प्रारम्भ रेलवे रोड स्थित पाण्डवेश्वर नाथ शिवालय से हुआ। मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया ने झण्डी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा रेलवे रोड, चौक, नेहरु रोड, घुमना होते हुये स्वराज्य कुटीर पर समाप्त हुई। यात्रा संयोजक अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि यात्रा के माध्यम से देश की एकता व अखंडता दिखाने का प्रयास किया गया है। यात्रा में घोडे पर झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई, छत्रपति शिवाजी महाराज एवं साईं पालकी शोभायमान रही। यात्रा में मुख्यरुप से राजस्थान, गुजरात, गावा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, विहार, दिल्ली, केरल, पंजाब, उड़ीसा, महाराष्ट्र, नागालैंड आदि राज्यों की पारम्परिक वेश-भूषा में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं व संस्कार भारती के कला साधक कदम ताल करते हुए चले|
वहीं ईसाई समाज, सिक्ख समाज, मुस्लिम समाज, ने भी यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पंजाब प्रांत के साथ लोग ढोल-नगाड़े पर भांगड़ा करते हुय यात्रा में सम्मलित हुये। बुंदेल खण्ड के दिवारी नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने हैरतअंगेज कर्तव दिखा कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्शित किया। भारतीय किसान बैलगाड़ी पर मेरे देश की धरती सोना उगले…… गीत गाते हुये यात्रा में सम्मलित हुये। वहीं सपेरों ने बीन की धुन पर देश भक्ति की सुमधुर तान छेड़ी तो माहौल देश भक्ति पूर्ण हो गया। भारत माता के स्वरुप के साथ नगर के आमजन चल रहे थे। यात्रा के माध्यम से संस्कार भारती ने लघु भारत को नगर में दिखाने का प्रयास किया। उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में बनने वाले प्रभु श्री राम के मन्दिर को दिखाया गया। इस झाँकी मे लव कुश ने “हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की यह
रामायण है पुण्य कथा श्री राम की……’ गीत पर भावपूर्ण मंचन किया तो हनुमान ने ” छम छम नाचे मेरा
वीर हनुमाना…..गीत पर पूरे रास्ते नृत्त किया। नवीन मिश्र ‘नब्बू’ ने “राम दरबार है जग सारा गीत
गाकर माहौल को राममय कर दिया।
यात्रा में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर एन.ए.के.पी. इंटर कालेज, भारतीय पाठशाला इंटर कालेज, डी एस.
बी.डी. पब्लिक स्कूल, एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, साहस इण्डिया ग्रुप,
ब्रहमाकुमारी आश्रम जटवारा, सहज योग केन्द्र, समर्थ सामाजिक संस्था, कर्तव्य सामाजिक संस्था, गंगा
मैया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति आदि संस्थाओं ने प्रतिभाग किया।
यात्रा के संचालक की व्यवस्था मनोज मिश्रा, सुबोध शुक्ला व प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने देखी। समापन अवसर पर जिला संघ चालक डा0 सुबोध वर्मा ने भारत एकता एवं अखण्डता के विषय में अपने विचार रखे। अध्यक्ष संजय गर्ग ने सभी को धन्यवाद दिया। यात्रा में सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सचिव आकांक्षा सक्सेना, कोषाध्यक्ष आदेश अवस्थी, प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय, विधायक पत्नी श्रीमती अनीता द्विवेदी, पंकज पाण्डेय, नवीन मिन ‘नब्बू’, सहसंयोजिका श्रीमती साधना श्रीवास्तव, अजय दीक्षित, रजनी लौंगानी, हेमलता श्रीवास्तव, रवीन्द्र भदौरिया, अनुराग पाण्डेय, डा0 सर्वेश श्रीवास्तव, अनुराग अग्रवाल, आकाश बाजपेई, कपिल गुप्ता, प्रिन्स शुक्ला, अरविन्द दीक्षित, शिल्पी सक्सेना धीरेन्द्र वर्मा, दिलीप भारद्वाज, ज्ञानी गुरुवचन सिंह आदि मौजूद रहे।