सपा के प्रशिक्षण शिविर में 24 को अखिलेश का कार्यक्रम तय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 24 को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का कार्यक्रम में आना तय हो गया है| वही रात्रि विश्राम भी करेंगे|
जिला मुख्यालय पर प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार 24 जनवरी को दोपहर एक बजे लखनऊ से कार द्वारा चलकर शाम 4 बजे फतेहगढ़ निरीक्षण भवन में पंहुचेंगे| इसके बाद वह इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे| शिविर में शामिल होनें के बाद वह पुन: सर्किट हाउस फतेहगढ़ में रुकेंगे| रात्रि विश्राम के बाद 25 जनवरी को वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे| अटकलों के बीच अखिलेश का कार्यक्रम आने से सपा नेताओं में उत्साह का माहौल आ गया है| कार्यक्रम में रहने के लिए निर्धारित पदाधिकारियों के पास पार्टी नें जारी किये है| जिससे अन्य पदाधिकारी खफा हो गये है| पार्टी सूत्रों की माने तो खफा पार्टी पदाधिकारी अखिलेश के सामने हंगामा भी कर सकते है| शिविर में फर्रुखाबाद और कन्नौज के पदाधिकारी होंगे|
25 जनवरी को पंहुचेगें रामगोविन्द चौधरी
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी 25 जनवरी को दो दोपहर 12:30 बजे प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे| शाम को लखनऊ रवाना होंगे|