बड़ी खबर: फांसी पर झूलते मिले फसल की रखवाली करने गये चचेरे भाईयों के शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीती रात गेंहू की फसल की रखवाली करने गये दो चेचेरे भाईयों के शव फांसी पर झूलते मिले| जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर कोटियापुर निवासी 18 वर्षीय विनय प्रताप वर्मा अपने ताऊ सुरेश के 17 वर्षीय पुत्र मंगली के साथ गेंहू की फसल की रखवाली करने गया था|देर रात सुरेश का दूसरा पुत्र राजेश उधर से गुजरा तो विनय और मंगली के शव बबूल के दो अलग-अलग पेड़ पर धोती से बने फांसी के फंदे पर झूल रहे थे| जिसकी सूचना परिजनों को राजेश नें परिजनों को सूचना दी| जिसके बाद मृतक विनय की माँ सुनीता और मृतक मंगली की माँ सुखरानी के साथ ही आदि परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मौके पर आ गये|
पूर्व प्रधानपति चीनू नें थाना पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष जसबंत सिंह आदि मौके पर आ गये| पुलिस नें  शव नीचे उतार कर उन्हें कब्जे में ले लिया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| ग्रामीणों के यह बात हजम नही हो रही की आखिर एक साथ दोनों का फांसी लगाने का मतलब क्या है| परिजन फांसी लगाने की घटना को संदिग्ध मान रहे है| पुलिस भी अभी किसी नतीजे पर नही पंहुची है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|
शव का पोस्टमार्टम डॉ० जितेन्द्र यादव, डॉ० योगेन्द्र के पैनल नें पोस्टमार्टम किया| जिसमे उनकी फांसी लगने से ही मौत की पुष्टि हुई है| शरीर पर कोई चोट के निशान नही पाए गये| वीडियो ग्राफी भी करायी गयी| 
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें जेएनआई को बताया कि जाँच की जा रही है| शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| मौत के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है|