कोतवाली के निकट सभासद के भतीजों नें व्यापारी पर झोंका फायर, मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर कोतवाली के निकट सभासद के भतीजों नें व्यापारी पर जानलेवा फायरिंग कर दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस नें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई गली निवासी व्यापारी अनिल कुमार गौड़ पुत्र शिवचरण गौड़ ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि उसकी दुकान घुमना पर स्थित है| दोपहर लगभग 12:30 बजे अनिल अपनी दुकान पर बैठा था| उसी समय नुनहाई निवासी सौरभ अग्निहोत्री व वरुण अग्निहोत्री गाली-गलौज करने के बाद जान से मारने की धमकी| इसके साथ ही इसके साथ ही जान लेवा फायरिंग कर दी| आरोपी मोहल्ला नुनहाई की सभासद अर्चना अग्निहोत्री के भतीजे हैं|
पुलिस नें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया| सीओ सिटी राजवीर सिंह नें बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गयी है|