व्लाक प्रमुख को लेकर मोहन अग्रवाल की चर्चा नें पकड़ा जोर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर के विकास खंड बढपुर की कुर्सी पर भी भाजपा की नजरें टिक गयीं है| जिसके चलते जिले में व्लाक प्रमुखी के दावेदारों की एक लम्बी फेहिस्त तैयार हो गयी है| जिसमे बढ़पुर से युवा भाजपा नेता मोहन अग्रवाल के नाम की चर्चा जोर पकड़ रही है|
दरअसल बीते कई दशकों से ब्लाक प्रमुख के पद पर बसपा और सपा का ही कब्जा रहा है| भाजपा के खाते में कभी व्लाक प्रमुख की कुर्सी आयी ही नही| वर्तमान में सपा नेता बॉबी यादव की भाभी रीता यादव साइकिल की सबारी कर व्लाक प्रमुख हैं| लेकिन इस बार व्लाक प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा नेता मोहन अग्रवाल का नाम चर्चा में आ रहा है| मोहन के नाम की चर्चा बाजार में तेज होनें के साथ ही यहीं से सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष भूदेव राजपूत के नाम की भी कानाफूसी चल रही है|