पुलिस मुठभेड़ में बदमाश व सिपाही गोली लगने से घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार तड़के लूट के इरादे से आये तीन बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी| जिसमे बदमाश के पैर में गोली लग गयी| सिपाही भी जख्मी हो गया| आरोपी के पास से लूटे गये जेबरात भी बरामद हुए है|
थाना मऊदरवाजा पुलिस और स्वाट टीम की सूचना मिली कि जनपद शाहजहाँपुर मिर्जापुर स्टाप नगर निवासी 30 वर्षीय गुड्डू अंसारी पुत्र असगर अंसारी अपने साथी राजू पुत्र लल्ला व गुड्डू लूट की घटना को अंजाम देनें के लिए आयें है| पुलिस नें अमिलपुर चिलसरा मार्ग पर चेकिंग शुरू की| उसी समय बाइक से शातिर गुड्डू अंसारी अपने दोनों साथियों के साथ टीवीएस बाइक से आये हैं| पुलिस ने जब उन्हें रोंकने का प्रयास किया तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी| बाइक गिरते ही आरोपियों नें पुलिस पर फायरिंग कर दी| जिसमे पुलिस नें भी जबाबी फायरिंग कर दी| जिसमे शातिर गुड्डू के पैर में गोली लगी और बदमाशों की फायरिंग में सिपाही राहुल माहौर पुत्र महेश चन्द्र भी हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गया|  घायल सिपाही और जख्मी शातिर गुड्डू को पुलिस नें 5:30 बजे सुबह लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| आरोपी के पास से एक तमंचा और कुछ जेबरात भी मिलें हैं|
जानकारी होनें पर सीओ सिटी राजवीर सिंह मौके पर पंहुचे और पड़ताल की| आरोपी गुड्डू पर राजेपुर, शमसाबाद आदि थानों में 25 मुकदमें दर्ज हैं| सीओ राजवीर सिंह नें बताया कि आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है| जाँच की जा रही है| आरोपी के दो साथी फरार हो गये| उनकी तलाश की जा रही है|
साथी के दगा देनें पर पुलिस नें पकड़ा
लोहिया अस्पताल में भर्ती शातिर गुड्डू ने मीडिया को बताया कि उसके साथी दिलशाद नेता नें उसे लूट की घटना करने के लिए बुलाया और पुलिस को मुखबरी दे दी|  जिससे पुलिस नें उसे दबोच लिया|