पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खुद लगा ली फांसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीती रात युवक में परिवारिक विवाद के चलते पहले पत्नी को गोली ,,मारी उसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस नें दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये|
थाना क्षेत्र के ग्राम बघौना निवासी 32 वर्षीय सतेन्द्र पाल दिल्ली में टैम्पो चालक था| वह लॉक डाउन के दौरान घर पर आ गया था| उसका आये दिन पत्नी 28 वर्षीय रिंकी से विवाद होता रहता था| वह आये दिन वह मारपीट पत्नी से मारपीट करता रहता था| बीते 15 दिन पूर्व भी सतेन्द्र नें अपनी पत्नी रिंकी के साथ मारपीट की थी| जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में बैठकर समझौता हो गया था| लेकिन सतेन्द्र के गुस्से की आग ठंडी नही हुई|
बीती रात सतेन्द्र शराब के नशे में आया और पत्नी रिंकी के गर्दन के निकट गोली मार दी| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| इसके बाद सतेन्द्र नें खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना के समय सतेन्द्र के दो बेटे 4 वर्षीय अनमोल और 8 वर्षीय आयुष अपने बाबा यदुवीर और दादी नीता के साथ बरामदे में सो रहे थे| घटना की जानकारी होनें पर कोहराम मच गया|
सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम और थानाध्यक्ष पूनम जादौन आदि फोर्स मौके पर आ गयी| उन्होंने जाँच पड़ताल की| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| सीओ सोहराब आलम नें जेएनआई को
बताया कि पत्नी से विवाद के चलते उसने घटना को अंजाम दिया| तमंचा अभी बरामद नही हुआ है| शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| जाँच की जा रही है|