स्थापना दिवस पर कांग्रेस हर विधानसभा में निकालेगी पदयात्रा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पंचायत चुनाव सिर पर आते ही सभी राजनैतिक पार्टियाँ गाँव की गलियों की तरफ रुख कर रहीं है| सपा की किसान चौपाल, प्रसपा कि गाँव-गाँव पदयात्रा का आगाज पहले ही कर चुकी है| अब कांग्रेस नें भी जिले की सभी विधानसभाओं में पदयात्रा निकालने की घोषणा की है|
दरअसल आगामी 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना का 136 वां वर्ष है| जिसके चलते कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस पर कांग्रेस संदेश यात्रा निकाल रही है| जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें कहा कि आगामी 28 दिसंबर को पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में निकाली जायेगी| प्रत्येक विधानसभा के कम से कम 1 ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली 5 ग्राम सभाओं एवं शहरी क्षेत्र में 5 वार्डों तक जाएगी| यह यात्रा 28 से 30 दिसंबर तक निकाली जायेगी| कांग्रेस संविधान की प्रस्तावना के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के उद्देश्य की शपथ ली जाएगी|  वरिष्ठ कांग्रेस जनों को सम्मानित किया जाएगा| पदयात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी कांग्रेस करेगी|