अटल और मालवीय की जयंती पर किया गया याद

जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही मदनमोहन मालवीय की जयंती पर ब्राह्मण समाज जनसेवा समिति (ब्राह्मण महासंघ) के द्वारा याद किया गया|
शहर के लालबाग में संगठन के संरक्षक रामजी वाजपेयी के आवास पर अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही मालवीय को याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया| संरक्षक नें कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी नें अपने दूरदर्शी नेतृत्व नें देश को विकास की रफ्तार दी| मदनमोहन मालवीय नें देश की उन्नति के लिए सुशिक्षित होना अनिवार्य बताया था| वह जीवन भर गांवों में शिक्षा का प्रचार करते रहे| अध्यक्ष नारायण दत्त द्विवेदी नें कहा कि मालवीय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रेरणा थे|
इसके साथ ही नन्द किशोर दुबे, जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला, रविश द्विवेदी, अरविन्द कुमार, डॉ० अरुण अग्निहोत्री, प्रीती तिवारी, शिवम मिश्रा व कल्लू दीक्षित आदि रहे|