सीएचसी का कूड़ा जलाने की नोडल अधिकारी से शिकायत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज/नगर प्रतिनिधि) अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग व जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला नें जिले के विकास कार्यों की हकीकत परखी| जहाँ उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा खुद ही बीमारी फैलाने की शिकायत मिली| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश ईओ को दिये|
नोडल अधिकारी दोपहर बाद खुदागंज के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पंहुची जहाँ उन्हें प्रधानाचार्य सम्पनता सिंह अवकाश पर मिली| इसके बाद उन्होंने सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था से रूबरू हुईं| इसके बाद उन्होंने खंड विकास कार्यालय का भी बारीकी से निरीक्षण किया| उन्होंने बीडीओ राजेश बघेल से जानकारी की और एडीओ के कार्यं की हकीकत परखी| उन्होंने कहा जब एडीओ जिस गाँव में जायें तो रजिस्टर में अंकित करके ही जाएँ|
इसके बाद नोडल अधिकारी वार्ड-3 अम्बेडकर नगर के साथ ही मलिन बस्ती का भी निरीक्षण किया| उन्होंने साफ-सफाई की जानकारी ली| महिलाओं नें शिकायत करते हुए कहा कि सीएचसी का कूड़ा जलने से उनके घरों में साँस लेना तक दूभर हो जाता है| इस पर उन्होंने ईओ कमालगंज से व्यवस्था दुरस्त करनें के निर्देश दिये|
उन्होंने शहर की सातनपुर आलू मंडी स्थित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से वार्ता की| तौल आदि के बारे के सम्बन्ध में अधिकारियों से भी गुप्तगू की और अवश्यक दिशा निर्देश दिये|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैसिया, एसडीएम सदर अनिल कुमार, सांसद मूकेश राजपूत, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर आदि रहे|