तीनों तहसीलों में 171 शिकायतों में केबल 21 का सम्पूर्ण समाधान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/कायमगंज/नगर संवाददाता) मंगलवार को जिले की तीनो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे कुल 171 फरियादी पंहुचे लेकिन समाधान केबल 21 को ही मिल सका|
तहसील कायमगंज में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें सम्पूर्ण समाधान दिवस में पंहुचकर फरियादीयों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिये| तहसील कायमगंज का सम्पूर्ण समाधान दिवस एलवाई डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया| इस दौरान कुल 85 फरियादी शिकायतें लेकर पंहुचे जिसमे से मौके पर 16 को न्याय मिल सका|
तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें समस्याओं को सुना| इस दौरान कुल 57 शिकायतें उनके सामने पंहुची जिसमे से मात्र 5 को न्याय मिला और अन्य पर कार्यवाही के निर्देश सक्षम अधिकारीयों को दिये गये| इस दौरान नई वस्ती मोहनपुर दिनारपुर निवासी शीतल पुत्री नरेश कुमार नें शिकायत की, जिसमे कहा कि उसकी जाति खटिक है| वह अपना जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दो बार आवेदन कर चुकी है लेकिन लेखपाल 8 हजार रूपये मांग रहा है| सीडीओ नें जाँच के आदेश दिये| एसडीएम सदर अनिल कुमार, तहसीलदार राजू कुमार, सीओ सिटी राजवीर सिंह आदि रहे|  अमृतपुर तहसील में एडीएम विवेक श्रीवास्तव नें सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की| जिसे कुल 29 शिकायतें पंहुची| जिसमे पूर्व की भांति इस बार भी एक शिकायत का भी समाधान नही हो सका| एसडीएम बिजेंद्र कुमार, सीओ अजेय कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष अमृतपुर जसवंत सिंह, राजेपुर देवेन्द्र गंगवार आदि रहे|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों का एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना पट्टे की भूमि पर पैमाइश न की जाए। दबंगई व अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर सख्त से सख्त एवं कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। थाना दिवस में मार्क प्रार्थना प्रत्रों पर प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाए।