धान क्रय केंद्र पर दलाल पका रहे खिचड़ी, टोकन के बाद भी नही हो रही तौल

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) धान केंद्र केंद्र पर इस समय अन्नदाता अपनी फसल को लिए लिए घूम रहा है लेकिन उसके धान पर जिम्मेदार कोई ध्यान नही दे रहे| किसानों नें आरोप लगाया कि रुपये देंने वालों का धान पहले तौला जा रहा है| जबकि रूपये ना देनें वाले किसान कई-कई दिनों तक धान तौल का इंतजार कर रहें है|
दरअसल राजेपुर धान खरीद केंद्र पर रविवार को किसान अपना धान बिक्री के लिए एकत्रित हुए| लेकिन टोकन होनें के बाद भी उनका धान तौल नही कराया गया| जिससे किसान आक्रोशित दिखे| अन्नदाता भड़के और दलालों के काले कारनामों के विषय में जानकारी देकर आरोप लगाया| किसान धनपाल नें आरोप लगाया कि दलाल दो हजार रूपये ट्राली पर लेते हैं और तत्काल तुलाई करा देतें हैं| कुबेरपुर, कुतलुपुर, अलीगढ़, जैनापुर व सराह क्रय केंद्र बंद होनें से राजेपुर क्रय केंद्र पर भीड़ बढ़ रही है|
किसान रमाकांत व आत्मप्रकाश निवासी नगला केबल ने बताया कि 25 तारीख को टोकन दिया गया था लेकिन अभी तक धान की तुलाई नहीं हुई है| भुडिया भेड़ा निवासी रवि प्रकाश नें बताया कि टोकन देने के बाद भी 1 सप्ताह से ज्यादा ट्राली खड़ी है लेकिन धान तलाई नहीं हुई| शिव कुमार नें आरोप लगाया कि दलाल द्वारा दो हजार की मांग की जाती है यदि दे दो तो धान की तौल तत्काल होती है|
मार्केटिंग इंस्पेक्टर सावंत कुमार ने बताया कि पांच सेंटर क्रय केंद्र के बंद होने से यहां पर भीड़ लगी है| वसूली का आरोप गलत है|  20 हजार कुंतल धान क्रय का लक्ष्य था| जिसमे से 11 हजार कुंतल धान की तुलाई हो चुकी है| फरवरी तक तौल जारी रहेगी|