तिलक समारोह में तमंचे से हर्ष फायरिंग, युवक को लगी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीती रात तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग से युवक गोली लगने से जख्मी हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर राजपुर निवासी रैवारी राठौर के पुत्र महिपाल का विवाह जनपद हरदोई के लोनार बूटामऊ निवासी रिखराज की पुत्री से तय हुआ था| बीती रात तिलक समारोह का आयोजन था| बधू पक्ष से तकरीबन 20 परिजन तिलक समारोह में पंहुचे| जहाँ तिलक का आयोजन शुरू हुआ| अचानक ग्राम कुम्हरौर निवासी नन्हे पुत्र जगदीश नें अपने 315 बोर के तमंचे से हर्ष फायरिंग की| जिससे गोली पास खड़े राजू पुत्र सीताराम श्रीवास्तव के कंधे  पीछे गोली लगी| घायल राजू के भाई सुनील कुमार नें पुलिस को सूचना दी|  सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जसबंत सिंह फोर्स के साथ आ गये| घायल राजू को परिजन उपचार के लिए लोहिया अस्पताल  लेकर पंहुचे| जहाँ उसका उपचार किया गया|
गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक अजेय कुमार शर्मा भी घटना स्थल पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| सीओ नें बताया
कि घायल राजू के भाई सुनील की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपी की तलाश की जा रही है|