जनपद में जगह-जगह किसानों के समर्थन में प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसानों का आंदोलन जिले में जगह-जगह आयोजित हुए| जिसके चलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर पुलिस नें नजरबंद कर लिया|
कमालगंज में भारतीय किसान यूनियन (यूपी) के जिलाध्यक्ष दुर्गा नारायण मिश्रा (मुंशी) के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया| सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही एसडीएम अमृतपुर विजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौपा गया| राममोहन दीक्षित, रामबाबू यादव, पप्पू चौरसिया, जय प्रकाश आदि रहे |
नेकपुर में काग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार  को उनके आवास पर नजरबंद किया गया| जिसके बाद एसडीएम सदर अनिल कुमार नें उनके आवास पर आकर ज्ञापन लिया| इस दौरान