टाइगर पकड़ने को फिर बुना जाल, शिकार को बाँधा बकरा

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) टाइगर को पकड़ने की हर कोशिश नाकाम होते देख वन विभाग के अधिकारियों और टाइगर पकड़ने के विशेषज्ञों नें नया जाल बुना है| जिसमे बकरा बांधा गया है| जिससे बकरे का शिकार करने के दौरान वह जाल में फंस सके|
थाना क्षेत्र के गाँव उदयपुर में ग्रामीणों को पहले से ही जिला वन अधिकारी पीके उपाध्यय की तरफ से नोटिस चस्पा करके चेतावनी जारी की गयी है| जिसमे सख्त निर्देश हैं कि सभी ग्रामीण अपनी सुरक्षा का ध्यान दें| लेकिन उसके बाद भी ग्रामीण मनमानी से बाज नही आ रहे| कई ग्रामीण हाथों में बंदूके लेकर खेतों में जाकर गन्ने की कटाई में लगे हुए है| लेकिन यदि उनके सामने टाइगर आ गया तो क्या कानूनन उन्हें उस पर गोली चलाने का अधिकार है? यह बड़ा सबाल देखने को मिल रहा है|
कई दिन चल अधिकारियों की कोशिश फ़िलहाल नाकाम साबित हुई| गाँव के विद्यालय में कैम्प कर रहे पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, लखनऊ व कानपुर के अधिकारी व विशेषज्ञ आज भी खाली हाथ रहे| लेकिन सोमवार को टाइगर के लिए नया जाल बुना गया है| लोहे के जाल में अधिक महक छोड़ने वाला बकरा बांधा गया है| पहले उस बकरे को कटरी में घूमाया गया| उसके बाद उसे पिंजड़े में बांध दिया गया|