कार सबार के सिर में पूर्व सैनिक द्वारा गोली मारने का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात कार हटाने के विवाद में कार सबार के सिर में राइफल से गोली मारने का आरोप लगा है| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनवी रोड़ निवासी रवि प्रताप सिंह नें आरोप लगाया कि वह बीती रात लगभग 11:25 बजे शादी समारोह से चार पहिया वाहन से घर वापस जा रहा था| तभी अम्बेडकर प्रतिमा जेएनबी तिराहे पर एक कार गलत तरीके से खड़ी की गयी थी| रवि का आरोप है कि जब वह गाड़ी से उतरा तो गाड़ी किनारे खड़ी करने का आग्रह किया गया| लेकिन कार सबार धन्सुआ निवासी पूर्व सैनिक भीमसेन राजपूत राइफल हाथ में लेकर आये और गाली-गलौज करने लगे| उनके साथ गोपाल राजपूत, करन राजपूत व दुर्गेश राजपूत नें तमंचे से फायर किये| गोपाल राजपूत नें अपनी राइफल से सिर में निशाना लगाते हुए गोली चला दी|  घटना के बाद घायल रात 11:30 बजे रवि प्रताप सिंह का मेडिकल लोहिया अस्पताल में किया गया|
आरोपी भीमसेन राजपूत नें बताया कि घटना का जो समय बताया गया है उस समय पर वह अपने बेबर रोड़ स्थित रेस्टोरेंट में थे| उनके ऊपर गलत आरोप लगाया जा रहा है| जो पुलिस जाँच में सामने आ जायेगा|  प्रभारी निरीक्षक नें बताया कि घटना की जाँच की जा रही है| तहरीर प्राप्त नही हुई है| तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी|