वन विभाग के पिंजरे में नही फंसा तेंदुआ, फिर छोड़ गया पंजे के निशान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) वन विभाग के द्वारा जो पिंजड़ा तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगाया गया था उसमे तेंदुआ नही फंस सका| सुबह पिंजरा तो बंद मिला लेकिन तेंदुआ का अता-पता नही था| फिलहाल तेंदुआ ना मिलने से वन विभाग की चिंता बढ़ गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर में बीते चार दिन पूर्व तेंदुए नें अपनी आमद करा दी थी| जिसके चलते वन विभाग और थाना पुलिस बीते चार दिन से अपना पिंजड़ा सजाये तेंदुए का इंतजार कर रही है| लाख कोशिश के बाद भी अभी तक कामयाबी पिंजड़े में नही फंसी| दरअसल वन विभाग के कुछ कर्मी पिंजड़े के निकट रखवाली के लिए पास के ही एक नलकूप की कोठरी में रुके थे| लेकिन कोठरी में सर्प दिख जाने के कारण वह गाँव में सोनें चले गये|
सुबह जब टीम मौके पर आयी तो उन्हें पिंजड़ा का दरबाजा बंद मिला और पिंजड़े के तकरीबन 10 मीटर की दुरी पर ही तेंदुए के पंजे के निशान मिलने से यह तय हो गया कि तेंदुआ रात में किसी समय पिंजड़े के पास आया था| लेकिन पिंजड़े के भीतर दाखिल नही हुआ| वन विभाग की टीम का दावा है कि वह पास के ही एक खेत में बैठा भी था| चार दिन से लगातार वन विभाग के लिए सिरदर्द बने तेंदुए के लिए अब पकड़ने की नई जुगाड़ का इंतजाम किया जा रहा है|
ड्रोन कैमरे से होगी कटरी में तेंदुए के तलाश
वन विभाग अब ड्रोन कैमरे के सहारे कटरी में तेंदुए की तलाश करेगी| शुक्रवार को ड्रोन कैमरा उड़ाकर तेंदुए की तलाश की जायेगी| इसके बाद ही उसके मिलने पर एयरगन से उसे बेहोश किया जायेगा|
खूंखार तेंदुए से बेखबर बच्चे खेतों में रहे घूम
पुलिस और वन विभाग की कड़ी चेतावनी के बाद भी ग्रामीण गन्ने के खेत में जाकर गन्ने की कटाई कर रहें है| जबकि ग्रामीण बच्चे गन्ने के खेतों में बिना किसी डर-भय से आना-जाना कर रहे है| जिससे तेंदुआ अचानक किसी को निवाला बना सकता है|