तेंदुए नें गाय को बनाया निवाला, खेतों में मिले पंजे के निशान, ग्रामिणों में दहशत

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) गाय को खूनी तेंदुए नें अपना निबाला बना लिया| सुबह मृत गाय खेतों में मिली| जब ग्रामीणों नें गाय को देखा तो खेतों में उसके पंजे के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत है| वन विभाग के अफसरों नें मौके पर जाँच की| उन्होंने ग्रामीणों से अकेले ना निकलने और बच्चो को खेतों की तरफ ना भेजनें की अपील की|
थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी राधेश्याम मिश्रा पुत्र रामशरण की गाय को सुबह ग्रामीणों नें गन्ने के खेत में लहुलुहान पड़ा देखा| उसकी मौत हो चुकी थी|
ग्रामीणों नें खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान देखे| जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी| सूचना मिलने पर वन निरीक्षक उदय प्रताप सिंह नें खेतों में काफी दूर तक पंजो के निशान के सहारे कांबिंग की| वन विभाग की टीम नें लगभग 3 किलोमीटर तक पंजे के निशान देखे| जिसके बाद वन विभाग निशान तेंदुए के ही मान रहा है| ग्रामीण मौके पर लाठी-डंडे और बंदूके लेकर आ गये| जिससे बड़ी संख्या में भीड़ लग गयी|
वन निरीक्षक उदय प्रताप नें बताया कि निशान तेंदुए के ही लग रहें हैं| पंजे के निशान जाँच के लिए कानपुर भेजे जा रहे है| इसके साथ ही तेंदुए को जल्द पकड़ कर भेजा जायेगा|