संगठित होकर कार्य करने से समाज और संगठन दोनों होंगे मजबूत

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्यक्रम में संगठन और समाज की मजबूती पर बल दिया गया| कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहें और समाज को किसी भी तरह की समस्या होनें पर ढाल बनकर खड़े हों|
नगर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में पंहुचे संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक कुमार नें कहा कि हम सभी एक साथ संगठित होकर कार्य करें| यदि हम एकता के साथ कार्य करेंगे तो संगठन और समाज मजबूत होगा| विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष योगेश वर्मा ने सनातन धर्म पर प्रकाश डाला और सफल कार्यक्रम करने पर आयोजकों को बधाई दी|
विमलेश मिश्रा को युवा प्रदेश अध्यक्ष किया मनोनीत
राष्ट्रीय अध्यक्ष कु० विवेक सिंह नें कार्यक्रम के दौरान विमलेश मिश्रा को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया| जिसमे उन्होंने युवा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारी जिलाध्यक्ष क्रांति पाण्डेय को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया| धर्मराज राठौर को मंडल अध्यक्ष,  नारायण चौहान उपाध्यक्ष, अंशुल चौहान मंडल उपाध्यक्ष, मंथन ठाकुर महासचिव,
रोहित दीक्षित को महामंत्री, बढ़पुर व्लाक से प्रियम चौहान अध्यक्ष मनोनीत किया गया|
इसके साथ ही सौरभ मिश्रा प्रदेश सचिव, धीरज पाण्डेय, चन्द्र शेखर त्रिपाठी, डॉ० रोहित दीक्षित नें विचार व्यक्त किये| संचालन वैभव सोमवंशी नें किया|