आर्थिक मदद दे मासूमों को दिया मदद का भरोसा

FARRUKHABAD NEWS Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बोते दो दिन पूर्व दम्पत्ति आर्थिक तंगी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| जिससे उनके परिजनों को जिला पंचायत सदस्य पति नें आर्थिक सहायता देकर आंसू पोछने का प्रयास किया|
दरसल थाना क्षेत्र के ग्राम बमियारी निवासी 45 वर्षीय अटल बिहारी पुत्र मिश्री लाल व उनकी पत्नी नीरज नें फांसी लगाकर 20 नवम्बर को आत्महत्या कर ली थी| जिसके बाद उसके 14 वर्षीय पुत्र पुत्र पंकज और 5 वर्षीय बेटी प्रांची को आर्थिक समस्या खड़ी हो गयी| आर्थिक तंगी से पूर्व में ही माँ-बाप के जाने से गम से बहन-भाई टूट चुके थे| जिसके बीच जिला पंचायत सदस्य पति विजय सोमवंशी नें मृतक दम्पत्ति के घर जाकर उन्हें संत्वना दी और उनकी पुत्री प्रांची को 5 हजार रूपये की आर्थिक मदद भी कर दी| इसके साथ भविष्य में हर सम्भव मदद का भरोसा दिया|