14 वर्ष बाद दबंगों के कब्जे से आजाद हुए दलितों की भूमि

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) बीते 14 वर्षीय से चल रहे भूमि विवाद के ताबूत में जिला प्रशासन के एक्शन के बाद कार्यवाही की अंतिम कील ढोंक दी गयी| दबंगो के कब्जे से भूमि मुक्त हुई तो दलितों समाज के लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर पमारन में दलित आबादी को लेकर 14 वर्ष पुराना वाद विवाद चल रहा था| संपूर्ण समाधान दिवस में भारत लाल पुत्र सोनेलाल ने शिकायत की थी| जिसके बाद अधिकारियों नें मामले में रूचि दिखाते हुए कार्यवाही कर दी| उपनिरीक्षक अजय यादव के साथ लेखपाल, उदयवीर, गौरव, मोहित दीक्षित, धर्मेन्द्र कुमार क्षेत्रीय लेखपाल पहुंचे| उन्होंने भूमि की अभिलेख देखकर नाप की| भूमि पर कब्जा मिलनें पर उसमे डाला गया घूरा आदि हटवाकर कब्जा मुक्त करा दिया|