असंतुलित बाइक खंभे से टकरानें पर युवक नें दम तोड़ा

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बाइक से जा रहे युवक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया| जिससे वह गंभीर हो गयी| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर गढ़िया निवासी राजेंद्र पाल सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह के घर उनका रिश्तेदार कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम कुबड़ी खेड़ा निवासी 32 वर्षीय योगेन्द्र पुत्र प्रेम चन्द्र आया था| बीती रात वह बाइक से फर्रुखाबाद आ रहा था साथ में राजेन्द्र व उनका पुत्र वीरेंद्र कुमार भी साथ में था| राजेन्द्र कुमार नें बताया कि उसे राजेपुर छोड़कर योगेन्द्र के साथ उसका पुत्र वीरेंद्र भी निबिया पेट्रोल पम्प से पेट्रोल लेनें चला गया| उसी दौरान कुंईयां गाँव के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गयी| जिससे दोनों जख्मी हो गये| परिजनों नें दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|
लेकिन लोहिया अस्पताल में योगेन्द्र को मृत घोषित कर दिया| जबकि वीरेंद्र का उपचार किया गया| घटना की जानकारी के बाद लोहिया अस्पताल में शव अक पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|