गाय के गोबर से निर्मित आकर्षक ‘दिये’ देख डीएम व सीडीओ दंग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अवसर किसी की राह नहीं देखता, बस उसे पहचानने वाला चाहिए। यह कहावत ग्राम पंचायतो में संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों नें चरितार्थ कर दिखायी है| जब इसका जीवंत प्रमाण डीएम व सीडीओ के सामने परिणाम ने रूप में आया तो वह दंग रह गये| उन्होंने सभी से इन्ही दीयों का प्रयोग दीवाली पर अपने घर को रोशन करने की अपील की|
मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में गाय के गोबर व चाक मिट्टी से निर्मित दिये, हबन कुंड, धूपबत्ती आदि की प्रदर्शनी लगायी गयी| प्रदर्शनी का जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें फीता काटकर शुभारम्भ किया| जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी में रखे लाजबाब दीयों का अवलोकन किया| जिलाधिकारी नें कहा कि इस दीपावली स्थानीय स्तर पर बने मिट्टी या गोमय उत्पाद ही खरीदें ताकि पीएम व सीएम का लोकल फॉर बोकल अभियान सफल हो सके|
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के डीआरपी सुरेन्द्र पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद आदि रहे|