भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को दबंगों नें पीटा, एक गिरफ्तार

CRIME POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि)दबंगों नें भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष के साथ जमकर मारपीट कर दी| पुलिस नें तत्काल एक आरोपी को पकड़ लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी निवासी पिंटू पुत्र विश्वनाथ नें पुलिस को बताया कि वह भाजपा के सलेमपुर मंडल का उपाध्यक्ष है| वह अपने घर के बाहर बैठा था| उसी समय ग्राम बरुआ निवासी धर्मराज आदि के साथ 10-12 लोग आ गये| उन्होंने जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की नियत से तमंचा तान दिया| घटना के बाद पुलिस नें आरोपी धर्मराज को गिरफ्तार कर लिया|  थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार नें बताया कि जाँच की जा रही है| एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है|