जम्मू पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी की तलाश में दी दबिश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) दूसरे के खाते से जालसाजी कर नकदी साफ कर लेनें के मामले में आरोपी की तलाश में जम्मू पुलिस नें दबिश दी| पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया| पुलिस नें आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया| उससे पड़ताल की जा रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम परसपुर निवासी विशाल पुत्र आदेश को गिरफ्तार करने थाना स्टेशन ठठरी जम्मू से उपनिरीक्षक कोसोर, अश्विनी कुमार, विशाल थाना राजेपुर में आमद करायी| जिसके बाद थाना पुलिस के सहयोग से विशाल की तलाश में दबिश दी| जिसके बाद विशाल पुलिस देखकर फरार हो गया| पुलिस ने आरोपी के भाई अभिषेक प्रताप सिंह को घर से दबोच लिया| पुलिस उसे थाने ले आयी|
जम्मू पुलिस के दारोगा कोसोर नें बताया कि आरोपी के खिलाफ जम्मू के कनक्तबाड़ा निवासी संजय पुत्र धुनिचंद नें मुकदमा पंजीकृत कराया था| जिसमे आरोप है कि आरोपी विशाल नें धोखाधड़ी करके उसके खाते से 3 लाख 25 हजार रूपये साफ कर दिये| पुलिस आरोपी के भाई से पड़ताल कर रही है|  थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार नें बताया कि जम्मू पुलिस नें आरोपी के भाई को पकड़ा है| पुलिस उससे जाँच कर रही है|