विधान परिषद सदस्यों के चुनाव में स्नातक शिक्षणेत्तर कर्मचारी मतदाता की अहम भूमिका

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) रविवार को यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसियेशन (माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ) की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे विभिन्य मांगों पर विचार किया गया|
शहर के भारतीय पाठशाला इका० के सभागार में आयोजित बैठक में  वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मानदेय दिलाने, पुरानी पेंशन बहाली, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटाने, प्रशिक्षित
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पदों पर पदोन्नति, सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 300 दिन का अवकाश नगदीकरण दिलाने, कोरोना काल में रोके गये मंहगाई भत्ते को जारी कराने का निर्णय लिया गया|  अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष राजेश निराला ने कहा कि स्नातक विधान परिषद सदस्यों के चुनाव में प्रदेश भर के स्नातक शिक्षणेत्तर कर्मचारी मतदाता अपनी अहम भूमिका निभायेंगे|  वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 10 हजार प्रतिमाह मानदेय दिलाये जाने के लिये सामूहिक संघर्ष किया जायेगा।
संघ के संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि शासन स्तर पर संगठन की वार्ता हो चुकी है। पुरानी पेंशन बहाली एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियों पर लगी रोक हटाने तथा सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 300 दिन का अवकाश नगदीकरण शासन से वार्ता के प्रमुख बिन्दु थे। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेशचन्द्र खरे, संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र प्रकाश जौहरी, वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र नारायण मिश्रा ने विचार व्यक्त किये|
सेवानिवृत्त प्रान्तीय पदाधिकारी विजय सिंह यादव, कृष्ण कुमार वाजपेयी  सहित  26 शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 36 जिलों के 44 पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में उमेशचन्द्र शर्मा, जागेश्वर प्रसाद राजपूत, देवेन्द्र सिंह, गणेश शंकर तिवारी, कृष्णजीत सिंह, विजय सिंह यादव, कृष्ण कुमार बाजपेई, संजीव कुमार सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेन्द्र कुमार अग्निहोत्री द्वारा किया गया। प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक में 36 जिलों के 44 पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।