पूर्व सैनिक ने ठेकेदार को मारी गोली, हालत गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) थाना क्षेत्र के ग्राम रेगापुर निवासी सत्यपाल पुत्र लाला सिंह को गोली मारकर गंभीर कर दिया गया| गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया|
घायल सत्यपाल के पुत्र अनूप नें बताया कि पिता को गाँव के ही ओमपाल घर से गु बुला ले गये| रास्ते में उसने विवाद शुरू हो गया| मारपीट के दौरान सूरज पाल पुत्र धूमपाल नें पकड़ लिया और उनके गोली मार दी गयी| जिससे सत्यपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गये| घटना की सूचना अनूप नें थाना पुलिस को सूचना दी| घटना के तकरीबन 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पंहुची| घायल के पेट में गोली लगी| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेज दिया|
थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया है कि घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|