मांगे पूरी ना होनें से पूरे दिन सीएमओ कार्यालय में धरना

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दो साथियों की संबिदा समाप्त करने के विरोध में चल रहे आन्दोलन का शुक्रवार को चौथा दिन था| लेकिन फिलहाल प्रशासन के कानों तक स्वास्थ्य संविदा कर्मी अपनी बात पंहुचाने में सफल नही हो सके|
उत्तर-प्रदेश राष्ट्रीय संविदा स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा स्वास्थ्य कर्मी पूर्ण रूप से हड़ताल किये है| जिसका आज चौथा दिन है| ज बकि पूर्ण हड़ताल का दूसरा दिन था| सुबह तकरीबन 9 बजे स्वास्थ्य्यकर्मी सीएमओ कार्यालय परिसर में आ गये| उन्होंने पुराने भवन के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया| सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई| अध्यक्ष डॉ० गौरव वर्मा नें कहा कि जिला प्रशासन तानाशाही रवैया अपना रहा है| जिससे संगठन धरने वाला नही है| महामंत्री नरेंद्र मिश्रा नें कहा कि जब तक प्रशासन  की तरफ से संविदा वापसी नही होती तब तक आन्दोलन जारी रहेगा| यदि जरूरत पड़ी तो कोरोना डियूटी कररहे संविदा कर्मी भी आंदोलन में शामिल होंगे | नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य और प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल मौके पर फोर्स के साथ जमें रहे|
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री पंकज शुक्ला, साबिर हुसैन, डॉ. सुधीर, सुनीता मिश्रा, नेहा दीक्षित, रेनू, सुषमा, राजीव दीक्षित, अभिषेक, अंकित, हिमांशु त्रिपाठी, प्रदीप यादव,  आकाश सक्सेना, संजय कुमार, डॉ. मंजुलता वर्मा आदि रहे|