संगठन मजबूत करने को अच्छे कार्यकर्ता का हो निर्माण

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी पंचायत और चुनाव को लेकर संगठन को धार देनें पर भाजपा ने कार्य तेज कर दिया है| मंगलवार को दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम जनपद के नगर पश्चिम, अचरा, कमालगंज एवं नवाबगंज मंडलों में प्रथम दिवसीय 5 सत्रों में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मंडल प्रशिक्षण शिविर के 5 सत्र कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय राजनीति में बदलाव एवं हमारा दायित्व, भाजपा इतिहास और विकास,व्यक्तित्व विकास,हमारी विचारधारा व विचार परिवार जैसे मुख्य बिंदुओं पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा एवं जानकारी दी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं को स्क्रीन पर प्रचारित चल चित्रों के माध्यम से महापुरुषों के व्यक्तित्व की जानकारी एवं भाजपा का इतिहास दिखाया गया।
सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पश्चिमी मंडल में मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित मंडल कार्यशाला शिविर रेटगंज स्थित डीसीएफ हॉल में आयोजित हुआ| जिसमे  मुख्य वक्ता पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने अपने दायित्व का निर्माण करने के लिए दृढ़ संकल्पित होना चाहिए| राजनीति को जन सेवा का माध्यम मानना चाहिए तभी जाकर राष्ट्र परम वैभव पर पहुंचेगा।
द्वितीय सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश अग्रवाल ने कहा भाजपा का मुख्य लक्ष्य राष्ट्रवाद, सुशासन और गरीबों के विकास को लेकर कार्य करना है|  भाजपा एक विचारधारा को लेकर कार्य करने वाला दल है जो मूल्यता कार्यकर्ताओं पर आधारित है| मंडल प्रशिक्षण शिविर को पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रभात अवस्थी, संघ के विभाग प्रचारक नरेंद्र पांडेय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत ने विचार व्यक्त किये|
कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष संजू शर्मा ने किया।  भास्कर दत्त द्विवेदी, अशनील दिवाकर, शिवांग रस्तोगी, अनिल श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक आदि लोग मौजूद रहें।
अमृतपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नवाबगंज मंडल का मंडल प्रशिक्षण शिविर प्रथम दिवसीय कार्यक्रम आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय ने  कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अच्छे कार्यकर्ता के निर्माण की आवश्यकता है|  जिला उपाध्यक्ष संदीप शाक्य,देशराज शाक्य, शिवमंगल सिंह, शिव प्रताप सिंह,विनीत भारद्वाज रहे|
कायमगंज विधानसभा के अंतर्गत आने वाले अचरा मंडल का मंडल प्रशिक्षण शिविर कायमगंज स्थित सी पी गेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष अजय वीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर्वत सिंह यादव ने कहा भाजपा कार्यकर्ता अपने आचरण और व्यवहार से जाना जाता है| कांग्रेस ने देश पर 70 वर्षों तक शासन किया लेकिन सत्ता में रहकर गरीबों, किसानों नौजवानों एवं आदिवासियों के लिए कोई भी कार्य नहीं किया|  ।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश अग्रवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आलोक यादव ने किया। दयाशंकर तिवारी, मंडल महामंत्री दुर्गेश शाक्य,अमन कुमार, विपिन राठौर, रामपाल सिसोदिया, राजीव गंगवार, जिला मंत्री जय गंगवार रहे|