एक कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक के डिस्पोजल बरामद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज प्रतिनिधि) आटा चक्की के भीतर नगर पालिका नें लगभग एक कुंतल प्रतिबंधित डिस्पोजल बरामद किये हैं| जिसे कब्जे में ले लिया गया है| पालिका की कार्यवाही से हड़कंप मच गया है|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सधवाड़ा फूलमती मन्दिर के निकट आनन्द प्रकाश की आटा की चक्की है| जिस पर उनका पुत्र अनुज कुमार बैठता है| मंगलवार दोपहर ईओ सीमा तोमर हेड लिपिक रामभूवन व दारोगा खेमपाल के साथ चक्की पर आ गये| उन्होंने कई गत्तो में भरे प्रतिबंधित प्लास्टिक के दोना-पत्तल आदि सामग्री बरामद कर जप्त कर ली|
प्लास्टिक का सामान पकड़े जाने से बाजार में पॉलीथिन और डिस्पोजल बिक्री करने वाले व्यापारियों में हड़कंप है| ईओ सीमा तोमर नें बताया कि पकड़ी गयी डिस्पोजल को जप्त कर लिया गया है| चक्की मालिक पर जुर्माना की कार्यवाही की जायेगी|