सेन्ट्रल जेल में 849 पॉजिटिव बंदियों में से 242 ने अब तक जीती कोरोना की जंग

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेन्ट्रल जेल में बीते कई सप्ताह से चल रहा कोरोना के महाअटैक को पर अब लगाम लगती दिख रही है| बीते कुछ दिनों से पॉजिटिव आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है| बीती रात केबल 12 बंदियों के संक्रमित पाये जाने से अब जेल प्रशासन से कुछ राहत इ साँस जरुर ली है|
दरअसल सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में बीते दिनों कोरोना की लगातार बढती संख्या चिंता बढ़ा रही थी| बीते 21 सितम्बर को चार कोरोना संक्रमित निकले थे| 23 सितंबर को यह संख्या आधा दर्जन पर पंहुच गयी| जिसके बाद 24 सितंबर को 15, 25 सितम्बर को 27, 26 सितम्बर को 76, 27 सितम्बर को 112, 28 सितम्बर को 123, 29 सितम्बर को 57 पॉजिटिव निकले| इसके बाद 1 अक्टूबर को 87 संक्रमित मरीज सेंट्रल जेल में निकले| 3 अक्टूबर को 77 व  चार अक्टूबर को 60 कोरोना संक्रमित निकले| वही बीती रात आयी कोरोना रिपोर्ट में केबल 11 पॉजिटिव निकले है|
सेन्ट्रल जेल अधीक्षक एचएसएम रिजवी नें जेएनआई को बताया कि जेल में अब तक कुल 849बंदी अब तक पॉजिटिव निकल चुके है| जिसमे से 242 कोरोना से लड़ाई जीत कर ठीक हो गये है| जबकि अन्य का बेहतर उपचार चल रहा है|