बड़ी खबर: मौसी-मौसा नें बालक को दरिंदगी की हद पार कर उतारा मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) मौसी और माँ में सामाजिक व्यवस्था को कोइ खास अंतर नही समझा जाता|
लेकिन यहाँ एक मौसी नें ही अपनी बहन के गोद लिए गये बेटे की बेहरहमी से हत्या कर उसकी लाश को बगीचे में दफना दिया| मामला खुलने पर पुलिस नें आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर निवासी सोनी पत्नी संतोष श्रीवास्तव की बहन राधा निवासी मरियापुर गुरसहागंज कन्नौज एक मामले में बीते दिनों जेल में चली गयी थी| सोनी के बहनोई अजय कुमार की मौत हो गयी थी| जिसके बाद बीते लगभग 15 दिन पूर्व सोनी अपनी बहन राधा के 7 वर्षीय पुत्र सुमित और 5 वर्षीय पुत्री सौम्या को अपने घर ले आयी थी|
लेकिन बीते दिन से अचानक सुमित अचानक कही गायब हो गया| जिस पर जब ग्रामीणों नें सुमित की बहन सौम्या से जानकारी की तो सौम्या नें उन्हें बताया कि मौसी ने उसके भाई की हत्या कर दी| जिसके बाद प्रधान महेंद्र सिंह नें पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होनें आरोपी सोनी नें जानकारी की| जिस पर सोनी नें पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उसने पति संतोष के साथ मिलकर पहले सुमित का गला घोंट दिया|  उसके बाद उसे गैस से जलाकर उसका शव बाग में दफना दिया| पुलिस ने आरोपी सोनी के पति को भी गिरफ्तार कर लिया| पुलिस नें पास के ही बाग से सुमित का शव बरामद कर लिया| लेकिन घटना के बाद से क्षेत्र के सनसनी फैल गयी है|
छोटी बहन ने अपनी आँखों के सामने होते देखा भाई का कत्ल
मृतक सुमित की बहन सौम्या नें बताया कि उसकेसामने उसके भाई को फांसी लगाकर हत्या कर दी| उसके बाद उसे जलाया और फिर पीछे बाग में दफना दिया|
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार नें बताया कि आरोपियों नें पड़ताल की जा रही है| मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा|