बीजेपी नगर महामंत्री के साथ भूमि कब्जे को लेकर विवाद, जबाबी फायरिंग व पथराव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) अपने भूमि पर कब्जा लेनें गये बीजेपी नेता के साथ विवाद हो गया| जिसके बाद जमकर अराजकता का नंगा नाच देखने लो मिला| दोनों तरफ से जबाबी पथराव और फायरिंग की गयी| पुलिस नें मौके से एक जेसीबी जब्त कर जाँच शुरू कर दी है| फिलहाल घटना से दहशत है|
मिली जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा निवासी भाजपा नगर महामंत्री अरुण दुबे बाबा नें एक प्लाट ग्राम खानपुर में बृजेश शाक्य से खरीदा था| बीते दिनों पैमाइश में उस प्लाट में एक चकरोड निकल आया| जिस पर अरुण दुबे गुरुवार को अपने प्लाट को समतल करने गये| उनके प्लाट के पड़ोस में अनिल कटियार की भी भूमि पड़ी है| अनिल नें आरोप लगाया कि अरुण अपनी पूरी भूमि कब्जा कर रहे है और उनकी भूमि पर निकले रास्ते को मेरे प्लाट की तरफ बढ़ा रहे है|
अनिल नें इस पर आपत्ति कर दी| देखते ही देखते दोनों पक्षों में महाभारत की नौबत आ गयी| जमकर गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद पथराव और फायरिंग तक पंहुच गया| विवाद के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग के साथ ही जमकर पथराव किया गया| जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गयी | फायरिंग और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया|
घटना की जानकारी पर कादरी गेट चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और मौके से एक जेसीबी को कब्जे में ले लिया| इसके साथ मौके पर पुलिस को 12 बोर के खोखे भी मिले| चौकी इंचार्ज नें बताया कि अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| फायरिंग हुई है|