सेन्ट्रल जेल में 57 और पॉजिटिव, 40 पर मौत का आंकड़ा

कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेन्ट्रल जेल में मंगलवार को मरीजों की संख्या में कमी आयी| मंगलवार को सेन्ट्रल जेल में कुल 57 मरीज पॉजिटिव निकले| इसके साथ ही पूरे जिले में कुल 85 नये मरीज पॉजिटिव आये है|
मंगलवार को आवास विकास निवासी 35 वर्षीय युवक, फतेहगढ़ सिबिल लाइन निवासी 28 वर्षीय युवक, थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी 65 वर्षीय महिला, कादरी गेट के बालाजी पुरम निवासी 35 वर्षीय युवक, गंगानगर कालोनी निवासी 20 वर्षीय युवक, अम्बेडकरनगर निवासी 15 वर्षीय किशोरी, शिव नगर कालोनी निवासी 38 वर्षीय युवक, कायमगंज के मीरगंज निवासी 15 वर्षीय किशोर, राजेपुर खास निवासी 50 वर्षीय पुरुष, कमालगंज के ग्राम देवराजपुर निवासी 35 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर निवासी 35 वर्षीय किशोरी, श्रंगीरामपुर निवासी 28 वर्षीय महिला, मोहम्मदाबाद के ग्राम रोहिला निवासी 41 वर्षीय पुरुष, राजीव नगर निवासी 71 वर्षीय महिला, अमृतपुर निवासी 40 वर्षीय पुरुष, नगला दीना फतेहगढ़ निवासी 64 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आये है| इसके साथ ही सेन्ट्रल जेल में कुल 57 कोरोना पॉजिटिव निकले है| लेकिन बीते दिनों की संख्या में मंगलवार को पॉजिटिव कम निकले|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि शाम 4:30 तक कुल 85 पॉजिटिव निकले है| इसके साथ ही अभी तक 40 की मौत हो चुकी है| 2763 लोग अब तक पॉजिटिव निकले है| 798 सक्रिय केस है|