निर्वाचन कार्यालय के हाल का अमानक निर्माण देख माँगा स्पष्टीकरण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जिला निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया| जहाँ उन्हें कई कर्मी गायब मिले| जिनसे उन्होंने स्पष्टीकरण तलब किया है|
डीएम के अचानक निर्वाचन कार्यालय आ जाने से कोहराम मच गया| उन्होंने अभिलेख और पत्रावलियां देखी और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये| उन्होंने निर्देश दिये कि एक माह के भीतर पूर्ण जानकारी के साथ पत्रावलियों को व्यवस्थित रखें| उन्हें बताया गया कि निर्वाचन कार्यालय की नव निर्मित बिल्डिंग का अधूरा कार्य पड़ा है| एक हाल का  निर्माण मानचित्र के अनुसार नही किया गया| जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था व लोक निर्माण विभाग से स्पष्टीकरण तलब किया|
डीएम को निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक अजय कुमार अनुपस्थित मिले | उन्हें डीएम नें स्पष्टीकरण जारी कर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये|