एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्यय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को बीजेपी नें जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को जनपद के विभिन्न बूथों पर बनाया| श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जिसमे कहा गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्यय एकात्म मानववाद के थे प्रणेता थे|
सदर क्षेत्र के गंगानगर कालोनी में नगर पूर्वी मंडल में पूर्व सभासद मनोज अग्निहोत्री के आवास पर जब भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता व सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी पंहुचे| जिस पर मोहल्ले में भीषण गंदगी देख नागरिकों नें उन्हें घेर लिया| लोगों नें सफाई नायक की शिकायत कर कहा कि वह सफाई कार्य नही कराता| जिसके बाद भाजपा के नगर मंत्री गुंजन अग्निहोत्री नें ईओ को लिखित रूप से सफाई नायक रफीक की शिकायत की| बैठक में देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वह एक मजबूत और सशक्त भारत के निर्माण के पक्षधर थे एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता दीनदयाल जी का जीवन संघर्षशाली रहा उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर भारतीय जनसंघ की नींव रखी। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार पंडित जी के विचारों को लेकर आगे बढ़ रही है। मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने विचार व्यक्त किया। संचालन चित्रा अग्निहोत्री ने किया। पश्चिमी नगर मंडल में खतराना में बूथ अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की अध्यक्षता में पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी, नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय नें विचार रखे| मंडल फतेहगढ़ के ग्वाल टोली मे प्रभात अवस्थी, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान रहे| कार्यक्रम संचालन शिवम दुबे ने किया|
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के कमालगंज मंडल में विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की उपस्थिति में पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कहा दीनदयाल साक्षात राष्ट्रपुरुष थे, उन्होंने राष्ट्र को मजबूत करने के लिए बहुत संघर्ष किया। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार उनकी विचारधारा से प्रेरित होकर समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रही है|