अपडेट: फर्रुखाबाद में 62 नये कोरोना संक्रमित, कायमगंज चीनी मिल में 10 पॉजिटिव

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कोरोना की रफ्तार रुकने का नाम नही ले रही है| आम जनता के साथ ही सरकारी अमला भी पूरी तरह से लापरवाह नजर आ रहा है| नतीजन दर्जनों की संख्या में मरीज सामने आ रहे है| मंगलवार को 62 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले| जिससे संक्रमितों की संख्या 1872 पर पंहुच गयी है|
मंगलवार को आयी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार जनपद के बरौन में 1 महिला, 13 बालक व 1 युवक, सीएचसी बरौन में एक कर्मी, शहर के ग्राम मसेनी में 2 पुरुष और खानपुर में 2 महिला,  कमालगंज के ग्राम मुसखिरिया निवासी 32 वर्षीय युवक, राजीव गाँधी नगर दो पुरुष, खुदागंज में 1 महिला, पीएचसी जहानगंज में एक महिला कर्मी व 1 पुरुष कर्मी, पुलिस लाइन फतेहगढ़ निवासी 32 वर्षीय पुलिस कर्मी, ग्राम महमदपुर-देवराजपुर निवासी 1 युवक, एसबीआई  फतेहगढ़ तीन कर्मचारी, कायमगंज चीनी मिल में एक साथ 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले|
शहर के लिंजीगंज में 45 वर्षीय व्यापारी, मोहल्ला नुनहाई निवासी 22 वर्षीय युवक, न्यू सैनिक कालोनी निवासी 30 वर्षीय युवक, आवास विकास निवासी 53 वर्षीय पुरुष, गंगानगर में 25 वर्षीय महिला, राजेपुर के ग्राम सलेमपुर निवासी 30 वर्षीय युवक, सीएमओ कार्यालय फतेहगढ़ के दो कर्मी, शमसाबाद के मीरगंज निवासी 27 वर्षीय महिला, ग्राम तराई निवासी 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले है|
इसके साथ ही शाम को 4:30 को आयी रिपोर्ट में वृद्धावस्था में पांच वृद्ध, फतेहगढ़ के तलैया लेन में एक पुरुष और एक महिला व एक वृद्ध,  सिबिल लाइन फतेहगढ़ में तीन पुरुष पॉजिटिव, कायमगंज के चिलौली में एक 35 वर्षीय युवक, न्यू कालोनी फतेहगढ में दो पुरुष, एक महिला व पिपरगाँव निवासी किशोरी कोरोना संक्रमित निकले |
अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 1872 पर पंहुच गयी है| 440 सक्रिय मरीज है|  753 ठीक हो चुके है| 648 मरीज होम आईसोलेशन में है| अब तक 31 की मौत हो गयी है|