खेत से घर वापस जा रही महिला को ट्रक नें रौंदा, मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीती देर शाम खेतों से घर लौट रही महिला को पीछे से आये तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसका पुत्र घायल हो गया|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 45 वर्षीय जयदेवी पत्नी अमर सिंह अपने खेतों से घर वापस जा रही थी| उसी दौरान बदायूं मार्ग के निकट राजेपुर की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक नें महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी| जिससे महिला जयदेवी की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसके साथ जा रहा पुत्र जख्मी हो गया|
पुलिस नें दोनों को लोहिया अस्पताल पंहुचाया| जहाँ जयदेवी मृत घोषित करने के साथ ही पुत्र का उपचार किया गया |थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|