घर के कमरे में किसान नें फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) घर से कमरे में ग्रामीण नें फांसी लगाकर जान दे दी|सूचना पर पंहुची पुलिस नें मौके पर जाकर पड़ताल की| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरतपुर रसूलपुर निवासी 40 वर्षीय रामनारायण पुत्र बलवीर सिंह ने घर के कमरे में धन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी| जानकारी होंने पर परिजनों में कोहराम मच गया| ग्राम प्रधान रामू नें पुलिस को सूचना दी| कोतवाली के दारोगा अमित कुमार नें मौके पर जाकर पड़ताल की|
मृतक रामनारायण की पत्नी सुखदेवी की मौत बीते लगभग 15 वर्ष पूर्व हो गयी थी| मृतक अपने छोटे भाई प्रेमनरायण के साथ रह रहा था| रविवार को दोपहर प्रेम नरायण नें घर के कमरें में धन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| मृतक की माँ शांतिदेवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| |