रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते शनिवार को शाम तेज हवा, गरजते बादलों और चमकती बिजली के साथ अच्छी बारिश हुई, जिससे मौसम एकदम सुहाना हो गया। रविवार सुबह से मौसम सुहाना है। धूप नही निकली है। मानसून अब अपने ऊफान पर है जो कि लोगों के लिए एक अच्छा संकेत है, क्योंकि गर्मी से काफी हद तक निजात मिलेगी। जबकि किसानों को धान व अन्य खाद्यान्नों की खेती में काफी मदद मिलेगी।
शनिवार की देर रात तक गरज के साथ आसमान में मंडराते रहे। सुबह से लेकर दोपहर तक तो मौसम गर्मी भरा रहा और तेज धूप भी खिली थी, वहीं शाम होते-होते यह ठंड हवाओं में तब्दील हो गया, जिसमें एक नमी भी थी जो रात में हल्की ठंडी का अहसास करा रही थी। मानसून अब अपने ऊफान पर है जो कि लोगों के लिए एक अच्छा संकेत है, क्योंकि गर्मी से काफी हद तक निजात मिलेगी। जबकि किसानों को धान व अन्य खाद्यान्नों की खेती में काफी मदद मिलेगी।
दिखे खैरा रोग तो करें छिड़काव
इस समय धान की फसल बढ़वार पर है। इसके साथ ही फसल में खैरा रोग लगने का खतरा भी बढ़ गया है। फसल में खैरा रोग के लक्षण दिखने अर्थात पत्तियां पीली पडऩे जैसी समस्या दिखे तो किसानों को रोकथाम के लिए ङ्क्षजक सल्फेट का छिड़काव 25 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से करना चाहिए। इसके साथ ही यूरिया का छिड़काव करने से पूर्व धान तथा मक्के की फसल में खरपतवार नियंत्रण अवश्य कर लें।
उकठा से बचाएं अरहर
वरिष्ठ किसान सर्वेश सिंह ने बताया कि रह-रहकर हो रही बारिश से दलहन अरहर की फसल में उकठा रोग लगने की संभावना भी बन रही है। इसके नियंत्रण के लिए कार्बेंडाजिम या मैंकोजेब का मिश्रण लेकर डेढ़ से दो ग्राम दवा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना लाभकारी होगा।