महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) संदिग्ध हालत में विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी| जिसके बाद पंहुचे मायके पक्ष के लोगों नें दहेज हत्या का आरोप लगाया है|
जनपद मैनपुरी के बिसवां किन्हावर निवासी सुबोध कुमार पुत्र रामचन्द्र नें थाना पुलिस को सूचना दी कि अपनी भतीजी सोनिका का विवाह बीते 23 फरवरी 2020 को थाना मेरापुर के ग्राम अर्जुनपुर निवासी सत्यप्रकाश तिवारी के पुत्र अनूप से की थी| विवाह में समर्थ के अनुसार दहेज भी दिया था| लेकिन बीते कुछ दिनों से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे| वह एक अपाचे बाइक और डेढ़ लाख दहेज की मांग कर रहे थे| जबकि विवाह में किश्तों पर निकाल कर हीरोहोंडा की बाइक दी थी| सुबोध नें तहरीर में कहा है कि एक दिन सोनिका घर आयी थी तो उसने बताया कि उसके साथ अनहोनी हो सकती है|  सुबोध नें मृतका सोनिका के पति अनूप, ससुर सत्यप्रकाश, पुष्पा के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किये जाने की तहरीर दी|
वहीं मृतका के ससुरालियों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय सोनिका का भाई घर पर था अनूप घर से बाहर गया हुआ था| उसी दौरान उसने जहरीलापदार्थ खा लिया| जिसके बाद सोनिका को तत्काल क्षेत्रीय चिकित्सक को दिखाया हालत में सुधार ना होनें पर उसे बीते दिन दोपहर आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया| जिसके बाद उसकी बीती रात मौत हो गयी|
फिलहाल पुलिस नें क़ानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है| पुलिस जाँच कर रही है|