पुलिस के सामने अराजकता का नंगा नाच, जमकर चले ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे, कई जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज प्रतिनिधि) रविवार का दिन थाना पुलिस के लिए टेंशन देनें वाला रहा| पूरे दिन अराजकता पुलिस पर हाबी रही| दो गांवों में पथराव और फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर तुर्रा मांझगंवा निवासी सुरेश चद्र पुत्र मनोहर लाल नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा है कि उसने अपने खेत की नाप कराने के लिए एसडीएम सदर से बीते 16 अप्रैल 2008 को आदेश कराया था| इसके साथ ही खेत पर कब्जा भी हो गया|
इसके बाद भी आरोपियों नें राजस्व कर्मियों द्वारा लगाया गया पत्थर उखाड़ दिया| जिसके बाद एसडीएम ने पुलिस बल के साथ जाकर पुन: नाप कराकर मेंडबंदी के आदेश किये| जिसके बाद विधायक नागेन्द्र सिंह और सांसद मुकेश राजपूत के निर्देश पर लेखपाल अनुराग मिश्रा, बलवीर सिंह यादव आदि पुलिस बल के साथ नाप करने पंहुचे| उसी दौरान बलवीर पुत्र रामचन्द्र, नरेश चन्द्र व रामवीर, कुसुम पाल व अमीर सिंह पुत्र रामचन्द्र, धर्मपाल पुत्र रामरतन आदि नेविरोध कर हंगामा कर दिया| आरोपियों ने पुलिस के सामने ही जमकर पथराव करने के साथ ही साथ  लाठी-डंडो से हमला कर दिया| जिस पर कुछ लोग चुटहिल हुए|
पुलिस घटना के सम्बन्ध में पड़ताल कर रही  है |