पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाने में अबैध शराब कारोबारी के गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) शनिवार सुबह पुलिस को मुखबिरी करने के विवाद में अबैध शराब कारोबारी के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी गयी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया | उसने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी| पुलिस पड़ताल कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के मौधा नगला दलजीत निवासी अनूप पुत्र रामऔतार सिंह नें कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे गाँव के ही शिवम उर्फ सुवी व नीलेश व मंदीप पुत्र जयपाल सिंह, लवी पुत्र बादशाह आ गये| अनूप के अनुसार वह अपने घर पर बैठा था| उसी समय आरोपी दीवार कूदकर घर में दाखिल हो गये| आरोपियों में लाठी-डंडो से हमला बोल दिया| इसके साथ ही राइफल से तीन फायर किया| जिससे एक गोली कान के पास से घायल करती हुई निकल गयी|
विदित है कि बीते 11 दिसम्बर 2019 को पुलिस ने अनूप को 28 पेटी अरुणाचल प्रदेश की अबैध शराब के साथ दबोचा था |जिसमे वह जेल भी गया था| अनूप को शक था कि आरोपियों नें ही पुलिस से शराब की मुखबिरी की है| जिस पर दोंनो पक्षों में विवाद चल रहा था| सूत्रों की मानें तो उसी विवाद के चलते अनूप पर फायरिंग व मारपीट की गयी|
सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम नें जेएनआई को बताया मारपीट का मामला प्रकाश में आया है| फायरिंग की घटना असत्य प्रतीत हो रही है| जाँच की जा रही है| घायल का मेडिकल कराया जा रहा है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|