युवक से लूट करने में दो शातिर अबैध हथियारों सहित गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीते दिन युवक से तमंचे के बल पर लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने तमंचा कारतूस और लूटी गयी नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया है|
बीते बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सपुर जैनापुर निवासी अरुण कुमार पुत्र राजेश सिंह के साथ दो बदमाशों नें लूट की घटना को अंजाम दिया था| पुलिस ने अरुण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया| जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को सुबह 9:30 बजे इटावा-बरेली हाई-वे पर ग्राम गढिया के निकट से रमेश यादव पुत्र शीशराम व हरिशरण पुत्र विजय यादव निवासी निविया को गिरफ्तार किया है| दोनों के पास पुलिस को तमंचे और कारतूस मिले है| इसके साथ ही 550 रूपये की लूटी हुई नकदी मिली है|
उपनिरी क्षक सुबोध यादव नें दोनों की गिरफ्तारी की|