सम्पत्ति मूल्यांकन सूची में वृद्धि पर 25 तक मांगी आपत्तियां

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सम्पत्ति मूल्याकंन सूची में वृद्ध के लिए मूल्यांकन प्रस्तावित सूची तैयार हो गयी है| जिस पर 25  जुलाई तक आपत्तियां समस्त उपनिबंधक कार्यालयों में मांगी गयी हैं|
जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पत्ति मूल्यांकन सूची में वृद्धि हेतु सम्पत्ति मूल्याकंन सूची तैयार की गयी है| जिस पर सभी उपनिबंधक कार्यालयों में 25 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गयी हैं| सूची में यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह 25 जुलाई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा दें| नयी मूल्यांकन सूची 1 अगस्त से लागू हो रही है| प्रस्तावित मूल्यांकन सूची में नगरिया, अर्द्ध नगरीय क्षेत्रों में आवासीय, व्यवसायी व कृषि क्षेत्रों में अधिकतम 10 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है| ग्रामीण क्षेत्रों में कोई वृद्धि नही की गयी है| कायमगंज, अमृतपुर तहसील क्षेत्रों में कृषि सम्पत्ति में वृद्धि प्रस्तावित है| जबकि आवासीय और व्यवसायिक सम्पत्तियों में कोई वृद्धि प्रस्तावित नही है|
सदर तहसील के उपनिबंधक प्रदुमन सिंह नें बताया कि बताया कि 1 अगस्त से नई प्रस्तावित सूची जारी हो रही है|